लिब्रहान रिपोर्ट में राव को क्लीन चीट देने में कोई पूर्वाग्रह नहीं : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "लिब्रहान आयोग ने अपनी रपट में कहीं भी बाबरी विध्वंस के लिए राव सरकार को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया है।"
उल्लेखनीय है कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट को राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रस्त बताया था। पार्टी ने आयोग की रपट में केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार को क्लीन चीट दिए जाने पर सवाल उठाया था।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "माकपा के आरोपों से मैं सहमत नहीं हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications