दुनियाभर में यहूदियों ने 26/11 को याद किया

लंदन, 26 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई पर 26/11 के आतंकवादी हमले में अन्य लोगों के साथ नरीमन हाउस में मारे गए छह यहूदियों को गुरुवार को दुनियाभर के यहूदियों ने याद किया।

नरीमन हाउस दुनिया भर में फैले यहूदियों के 3,000 शिक्षा और सामाजिक कल्याण केंद्रों में से एक है।

26/11 हमले की बरसी पर ब्रिटेन की प्रांतीय राजधानियों सहित अनेक स्थानों पर धार्मिक पुस्तकों का पाठ किया गया और प्रार्थना सभाएं आयोजित हुईं। इंटरनेट पर भी इस संबंध में हजारों संदेश भेजे गए।

ब्रिटेन के यहूदियों के मुख्य धार्मिक स्थल के धर्मगुरु बेतजी सुदाक ने कहा, "आज हम शोक के बजाय अच्छाई पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, इससे हम मुंबई की भावना को जिंदा रख सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि नरीमन हाउस पूरी दुनिया के यहूदियों के लिए इस बात की एक मिसाल बन गया है कि जो भी होता है अच्छा होता है। 26/11 का हमला अच्छाई और बुराई के संघर्ष का प्रतीक बन गया है।

सुदाक न्यूयार्क में मुंबई हमलों की याद में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेकर लौटे हैं। वहां 3,000 धर्मगुरुओं सहित करीब 5,000 यहूदी एकत्र हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+