गैस पीड़ितों का 'झूठ बोले कौवा काटे' अभियान
भोपाल ग्रुप आफ इंफार्मेशन एंड एक्शन, भोपाल गैस पीड़ित महिला स्टेशनरी कर्मचारी संघ और भोपाल गैस पीड़ित महिला पुरुष संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य और केंद्र सरकार ने गैस पीड़ितों को छला है और हमेशा डाव कैमिकल्स के हित में पहल की है। संगठनों का आरोप है कि राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय में गलत जानकारी देकर हादसे की 25वीं बरसी पर संयंत्र परिसर में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति प्राप्त की।
स्ांगठनों का कहना है कि उन्होंने राज्य सरकार के झूठ का खुलासा करने के लिए 'झूठ बोले कौवा काटे' अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications