दूसरी तिमाही में कम्प्यूटरों की बिक्री 24 फीसदी बढ़ी
अग्रणी बाजार शोध संस्था आईडीसी के कंट्री मैनेजर कपिलदेव सिंह ने कहा, "त्योहारों के सीजन में मांग में भारी वृद्धि देखी गई। पिछली तिमाही की तुलना में कम्प्यूटरों की बिक्री में 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।"
आईडीसी के सर्वेक्षण के अनुसार कुल पर्सनल कम्प्यूटरों की बिक्री में दो तिहाई हिस्सा डेस्कटॉप कम्प्यूटरों का है। इनकी बिक्री 15.2 प्रतिशत बढ़कर 14.6 लाख हो गई, जबकि नोटबुक कम्प्यूटरों की बिक्री 46.4 प्रतिशत बढ़कर 700,000 से अधिक हो गई।
डेस्कटॉप कम्प्यूटरों के बाजार में एचपी 12.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। इसके बाद एचसीएल और एसर का स्थान है। नोटबुक श्रेणी में भी एचपी 27 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद डेल और एसर का स्थान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications