महंगाई रोकना राज्यों की भी जिम्मेदारी : मुखर्जी
लोकसभा में महंगाई के मुद्दे पर जारी चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए मुखर्जी ने कहा, "खेतों से लेकर बाजार तक भारी कुप्रबंध है।"
उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से सरकार चिंतित है और वह समाज के कमजोर और गरीब तबके का ख्याल रखेगी।
उन्होंने आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राज्यों से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने को कहा।
उन्होंने कहा कि राज्यों को आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए, जिससे गरीबों की आय बढ़ सके।
मुखर्जी ने सांसदों के इस आरोप को खारिज कर दिया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार 'जीडीपी वृद्धि' के मोह से ग्रस्त है और आम आदमी की समस्याओं के प्रति बेपरवाह है।
किसानों के कर्ज माफ करने जैसे संप्रग सरकार के कार्यो का हवाला देते हुए मुखर्जी ने कहा कि पिछले वर्ष के वित्तीय संकट से उबरने के लिए आंतरिक मांग बढ़ाने के लिए 186,000 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications