ईरान की स्थिति पर ओबामा ने लूला को पत्र लिखा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा ने यह पत्र रविवार को लिखा। उल्लेखनीय है कि ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद सोमवार को ब्राजील के दौरे पर पहुंचे थे।
ब्राजीलियाई सरकार ने ओबामा के पत्र का विवरण देने से इंकार किया। विदेश मंत्री सेल्सो एमोरिम ने कहा, "मेरा मानना है कि लूला इस पत्र का जवाब देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications