सोनू निगम ने 26/11 की याद में मुंबई को समर्पित गान बनाया
सुब्बू ने इस गान को लिखा है जबकि सोनू निगम ने इसका संगीत तैयार किया। महानायक अमिताभ बच्चन ने भी गान को स्वर दिया है। इसे मुंबई पर 26/11 के आतंकवादी हमले की वर्षगांठ के अवसर विशेष तौर पर गुरुवार शाम बिग 92.7 एफएम पर जारी किया गया।
सुब्बु ने एक वक्तव्य में कहा है, "यह गान मेरे लिए एक मुंबईवासी होने के नाते पहले महत्व रखता है, गीतकार होने के नाते बाद में। सोनू के साथ गजब का काम हुआ है और बच्चन इस गीत की शुरूआत करें यह एक सपना था। मैं बहुत खुश हूं कि हम सभी ने मुंबई के स्तुति गान के लिए साथ में काम किया है। मैं उम्मीद करता हूं कि लोगों को मेरा प्रयास पसंद आएगा।"
बिग बी के साथ जगजीत सिंह, तलत अजीज, सुरेश वाडकर, शंकर महादेवन, सुनिधि चौहान, अलका याग्निक, शान, कुणाल गांजावाला, कैलाश खेर, रूप कुमार राठौड़, महालक्ष्मी अय्यर, ऋचा शर्मा और हरिहरन जैसे प्रख्यात कलाकारों ने भी इस गान को अपनी आवाज दी है।
'अभेद्य मुंबई' युवाओं को एकता व अखंडता के लिए इकट्ठा कर मुंबईवासियों के बीच एकता और सुरक्षा का संदेश फैलाने का एक प्रयास है।
इसके अगले चरण में बड़े पैमाने पर संगीत समारोह का आयोजन शामिल है, जिसमें देश के प्रमुख कलाकार शामिल होंगे। मुंबई पुलिस के लिए 'बिग ईवेंट्स' इसका प्रबंधन करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications