अधिक कीमत की मांग को लेकर गन्ना किसानों का प्रदर्शन (लीड-2)
पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर जिले के एहलम कस्बे में सैकड़ों किसानों ने जमकर हंगामा किया और पटरी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे वहां रेल सेवाएं बाधित हुईं। फैजाबाद जिले में प्रदर्शनकारी किसानों ने एक पैसेंजर रेलगाड़ी रोकी।
फैजाबाद के पुलिस प्रमुख आर.के.एस राठौर ने संवाददाताओं को बताया कि सैकड़ों की संख्या में किसानों ने दोपहर को बड़ागांव रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-फैजाबाद पैसेंजर रेलगाड़ी रोक दी और पटरियों पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी हाथापाई भी हुई। इसके अलावा किसानों ने रौहानी इलाके में लखनऊ-फैजाबाद मार्ग जाम किया।
मुजफ्फरनगर में सैकड़ों के झुंड में किसानों ने सुबह दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग सहित फुगाना, लिलाना और आदर्शमंडी आदि कई स्थानों पर सड़कों को अवरुद्ध कर सार्वजनिक वाहनों को निशाना बनाया। मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने आईएएनएस को बताया कि जिले के एहलम कस्बे में उग्र किसानों ने दिल्ली-शामली पैसेंजर सहित अन्य रेलगाड़ियों को रोक दिया।
पुलिस के अनुसार किसानों के प्रदर्शन की शुरुआत रामला कस्बे से हुई। वहां गुरुवार तड़के ही किसानों ने पंचायत कर आंदोलन करने का फैसला किया।
बागपत में किसानों ने बड़ौत, बिजलौर, बावली, मिलकरपुर, दोघट में मुजफ्फरनगर-बागपत और बड़ौत-बागपत मार्ग जाम कर दिया। किसानों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए जिले की सभी चीनी मिलों पर प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की तैनाती कर दी गई।
पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद शाम पांच बजे के बाद इन जिलों में रेल और सड़क जाम समाप्त किया जा सका।
बागपत के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने आईएएनएस को बताया कि किसानों का सड़क जाम समाप्त हो गया है। यातायात चालू हो गया है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई।
चीनी मिलर्स एसोसिएशन द्वारा गóो का उचित मूल्य देने के आश्वासन के बाद राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने बुधवार रात ऐलान किया था कि गुरुवार को प्रस्तावित चक्का जाम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। रालोद नेताओं का कहना है कि अगर किसान गóो के मूल्य से संतुष्ट नहीं होंगे तो आंदोलन नए सिरे से शुरू किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications