शाजापुर में चाय पीने के बाद 3 लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार बडौद थाने के गुराड़िया गांव में गुरुवार की सुबह चाय पीने के बाद पांच लोग बीमार पड़ गए। इस दौरान दो महिलाओं माया बाई एवं चनस कुंवर सहित प्रधान सिंह की मौत हो गई जबकि मेहरबान सिंह तथा किशन को गंभीर हालत में उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक तीनों लोगों के मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications