ऊंटनी का दूध चाहिए तो राजस्थान मंडप आइए

डेयरी के प्रतिनिधि अनिल गुप्ता ने बताया कि राजस्थान मंडप के बैकयार्ड में लगाए गए राजस्थान डेयरी के स्टाल पर ऊंटनी का दूध और सरस खीर के साथ ही छाछ, लस्सी और श्रीखण्ड की बिक्री भी हो रही है।

उन्होंने बताया कि व्यापार मेला में आने वाले लोगों ने राजस्थान डेयरी की सरस खीर को बहुत पसन्द किया है। उन्होंने बताया कि व्यापार मेला में डेयरी उत्पाद बेचने से राजस्थान डेयरी को प्रतिदिन 40 से 50 हजार रुपये की आमदनी हुई है और अब तक करीब चार लाख रुपये के सामान की बिक्री हो चुकी है। सबसे अधिक बिक्री गत रविवार को 52 हजार रुपये की हुई।

गुप्ता ने बताया कि ऊंटनी के दूध, खीर, छाछ, लस्सी आदि उत्पाद राजस्थान डेयरी के बीकानेर हाउस स्थित रिटेल काउंटर के अतिरिक्त दिल्ली स्थित अन्य काउंटरों पर भी उपलब्ध रहेंगे।

उधर, मंडप के बाहर बनाए गए 'भारत का खाना' फूड-कोर्ट में राजस्थान का मशहूर खाना दाल-बाटी-चूरमा का स्वाद लेने के लिए जन समूह उमड़ रहा है। राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा लगवाए गए इस स्टॉल में राजस्थान के अन्य व्यंजन प्याज और मूंग की दाल और मावा की कचौरियां, मूंग की दाल का हलवा, मिर्ची बड़े, कैर सांगरी, बेसन गट्टे की सब्जी आदि की भी जोरदार बिक्री हो रही है।

इसी प्रकार राजस्थान मंडप के बैक यार्ड में लगाए गए स्टॉल्स में बीकानेर की मशहूर नमकीन, भुजिया, पापड़ आदि के साथ ही सूखी सब्जियों में कैर सांगरी, गट्टे की सब्जी, जलजीरा और तरह-तरह के चूर्ण आदि भी लोकप्रिय हो रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+