सरकार खद्यानों की कीमत को लेकर चिंतित : मुखर्जी
महंगाई के मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा के दौरान मुखर्जी ने कहा, "जब कीमत बढ़ती है, लोग प्रभावित होते हैं तो हम गंभीर रूप से चिंतित होते हैं।"
कृषि उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मुखर्जी ने कहा कि राज्य सरकारों को आगे आना चाहिए और जिम्मेदारी स्वीकार करना चाहिए।
मुखर्जी ने कहा, "यदि आप चाहते हैं कि केंद्र सरकार करेगी तो कृपया क्षमा करें।"
गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 14 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश में खाद्यानों की वार्षिक महंगाई दर बढ़कर 15.58 फीसदी हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications