चीतल की खालों के साथ 3 गिरफ्तार
जिले के प्रभागीय वन अधिकारी वी.पी.सिंह ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, "सूचना के आधार पर सोहेलवा वन्यजीव अभयारण्य के मोतीपुर वन क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बुधवार रात तीन लोगों मुन्ना लाल, बाबूराम और कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से चीतल की चार खालें बरामद की गई हैं।"
वी.पी. सिंह ने कहा कि तीनों स्थानीय निवासी हैं। इन्होंने पूछताछ के दौरान बताया कि तीनों पिछले पांच सालों से तस्कारी के धंधे में लिप्त हैं और नेपाल के एक तस्कर गिरोह के लिए भी काम करते हैं।
वन अधिकारियों के मुताबिक तीनों अभियुक्तों से इनके गिरोह और संपर्को के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications