पटना में 5 संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवानों को आज गुप्त सूचना मिली कि पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में कुछ नक्सली हथियार के साथ जमे हुए हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापा मार कर पांच संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने एक ए़ क़े 47 राइफल, पांच हैंड ग्रेनेड समेत कई कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस ने यह भी संदेह व्यक्त किया है कि उक्त लोग भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी के नक्सलियों को हथियार आपूर्ति करने आए हों। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications