नक्सलियों ने की पुलिसकर्मी की हत्या, स्कूल इमारत उड़ाई (लीड-1)
झारखण्ड पुलिस के प्रवक्ता वी.एच. देशमुख ने कहा कि यहां से करीब 70 किलोमीटर दूर जोराना गांव में यह विस्फोट उस समय हुआ जब एक पुलिस दल नियमित गश्त पर था।
देशमुख ने आईएएनएस को बताया, "इस विस्फोट में एक सिपाही की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। बारूदी सुरंग विस्फोट पुलिस जीप को निशाना बनाकर किया गया था।"
नक्सलियों ने बुधवार देर रात चतरा जिले के चंदरी गांव में एक स्कूल की इमारत को उड़ा दिया। इस जिले में अंतिम चरण में 18 दिसंबर को मतदान होना है। इस महीने में नक्सलियों द्वारा स्कूल की इमारत उड़ाये जाने की यह नौवीं घटना है। चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों के स्कूलों में ठहरने की वजह से स्कूली इमारतों को निशाना बनाया जा रहा है।
देशमुख के अनुसार गुमला जिले के विष्णुपुर प्रखंड में तलाशी अभियान के दौरान 20 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया।
विस्फोट में घायल सुरक्षा बलों को रांची स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खूंटी जिले में दो दिसंबर को द्वितीय चरण में मतदान होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications