कांग्रेस के अगरतला बंद का मिलाजुला असर
पुलिस उपाधीक्षक (मध्य) हरिमोहन देबनाथ ने कहा, "12 घंटों के बंद के के दौरान अगरतला में 50 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। "
बंद के दौरान दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे जबकि स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति कम देखी गई। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम रही। इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।
ज्ञात हो कि युवक कांग्रेस की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष मंटु दास की मंगलवार को उनके घर में हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के विरोध में कांग्रेस ने आज बंद का आह्वान किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications