दिल्ली के मौसम में हल्की गरमाहट, तापमान सामान्य से अधिक (लीड-1)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक गुरुवार शाम 5.30 बजे अधिकतम तामपमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।
एक आईएमडी अधिकारी ने कहा, "अगले कुछ दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहेगा। इसमें कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है।" अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुबह के वक्त धुंध रह सकती है लेकिन वक्त गुजरने के साथ आसमान साफ हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications