आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए तैयार है सुरक्षा तंत्र : अशोक चव्हाण
गत वर्ष के मुंबई हमले की याद में गुरुवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "लोगों में विश्वास की भावना जगाने के लिए सुबह होटल ओबेरॉय ट्राइडेंट से चौपाटी तक फ्लेग मार्च निकाला गया।"
उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की तर्ज पर गठित 'फोर्स वन' ने भी इसमें हिस्सा लिया। सुरक्षा बलों ने इस दौरान आधुनिक हथियारों व अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन भी किया।"
उन्होंने कहा, "अत्याधुनिक तरीके से सुसज्जित और आतंकवाद के सामना करने के नए तरीकों से प्रशिक्षित हमें अपने पुलिस बलों से आतंक को पराजित करना है।"
चव्हाण ने 26/11 की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा, "उस हमले में शहीद हुए उन लोगों को आज पूरा देश श्रद्धांजलि दे रहा है जिन्होंने हमारी रक्षा के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications