खाद्य सुरक्षा रैली में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया
इस रैली में राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित 18 राज्यों के किसानों और स्वयंसेवी संगठनों ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान लोगों ने कहा कि सरकार को खाद्य संकट से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाना चाहिए।
इस अभियान की एक प्रबंधक कविता श्रीवास्तव ने कहा, " एक तरफ जहां अनाज की कीमतें बढ़ रही हैं वहीं दूसरी तरफ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वालों को 3 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से 25 किलो अनाज देने की योजना असफल साबित हुई है।"
प्रधानमंत्री के अमेरिका से वापस लौटने पर 30 नवंबर को आठ सूत्री ज्ञापन दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि किसानों की यह रैली मंडी हाउस से शुरू होकर मध्य दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर समाप्त हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications