साक्षर भारत अभियान में सहयोग देंगे 4 बैंक
इस समझौते का उद्देश्य 'साक्षर भारत' निधि के समुचित उपयोग, वितरण और पारदर्शिता की ऑनलाइन निगरानी रखना है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस वर्ष के आरंभ में देश के 365 अविकसित जिलों में साक्षरता में वृद्धि के लिए नए अभियान की शुरुआत की थी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस उद्देश्य के लिए 60 अरब रुपए खर्च करने लक्ष्य रखा है।
गौरतलब है कि 19 राज्यों के 167 जिलों से वित्तीय व्यय की योजना मंत्रालय द्वारा प्राप्त की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications