जम्मू एवं कश्मीर में नई जेलों के निर्माण की योजना (लीड-1)
जम्मू एवं कश्मीर में जुलाई 2006 से आठ नए जिले गठित होने के बाद राज्य में कुल जिलों की संख्या 22 तक पहुंच गई है। सभी नए जिलों में इन नई जेलों का निर्माण किया जाएगा।
महानिदेशक (जेल) अशोक भान ने कोट भलवल में कैदियों से कहा, " कारागार विभाग ने 22 जिलों में प्रत्येक जगह जेल खोलने की योजना बनाई है।" उन्होंने कहा कि नई जेल खोलने का प्राथमिक उद्देश्य जेल में कैदियों की बढ़ रही संख्या है।
अशोक भान ने कहा कि कठुवा जिले की हीरानगर जेल की क्षमता 25 से 75 कैदियों की है। इसी तरह की जेल कुपवाड़ा में जल्द ही खोली जाएगी और इस क्षेत्र के कैदियों और बारामूला तथा श्रीनगर के कैदियों को यहां रखा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications