देश में 23,000 स्कूल चल रहे हैं खुले आसमान के नीचे
अनुमानत: स्थानीय निकायों द्वारा चलाए जा रहे 7,827 स्कूलों के साथ ही करीब 22,762 स्कूलों के पास इमारत नहीं है। इसके साथ ही पूरे देश में 1,757 स्कूल टेंटों में चलाए जा रहे हैं।
इनमें मध्य प्रदेश की हालत ज्यादा खराब है। यहां पर 4,400 से अधिक स्कूल खुले में चल रहे हैं जबकि बिहार में 3,424 स्कूल इसी स्थिति में हैं। उत्तर प्रदेश में 2,200 से अधिक स्कूल खुले आसमान के नीचे चल रहे हैं।
गौरतलब है कि केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, नागालैंण्ड और त्रिपुरा में स्कूलों की हालत ऐसी नहीं है। तमिलनाडु में केवल 300 स्कूल ही टेंटो में चल रहे हैं।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी कहा है कि देश में 813,000 से अधिक सरकारी स्कूल हैं जिनमें 661,117 स्कूलों की इमारतें पक्की ईंटों की बनी हुई हैं। कम से कम 97,479 स्कूलों की इमारतें आंशिक रूप से पक्की हैं जबकि 30,000 स्कूलों की इमारतें कच्ची हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications