अफगानिस्तान में बमबारी को लेकर जर्मन सैन्य अधिकारी ने दिया इस्तीफा
जर्मनी की संसद में जर्मन सेना को अफगानिस्तान भेजने के मुद्दे पर बहस दौरान देश के रक्षा मंत्री कार्ल थियोडोर जू गुटेनबर्ग ने जनरल इंस्पेक्टर वोल्फगैंग शैनीडेरहेन के इस्तीफे की घोषणा की।
चार सितम्बर को आकाश से हुई बेहद विवादित गोलाबारी के बाद कुंदुज में कई नागरिक मारे गए थे लेकिन उनकी गणना दर्जनों में की गई थी।
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) प्रमुख एंडर्स फोग रास्मुसेन की चांसलर एंगेला मेरकेल से गुरुवार को होने वाली मुलाकात से पहले जर्मनी की संसद में देश की सेना को अफगानिस्तान भेजने के मुद्दे पर बहस शुरू हुई थी।
उत्तरी कुंदुज इलाके में जर्मन सेना के 4,500 जवान हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications