दिल्ली में डेंगू के 13 नए मामले सामने आए
नोडल अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्य ने आईएएनएस से कहा, "पिछले 24 घण्टों में डेंगू के 13 नए मामलों के सामने आने के बाद डेंगू से प्रभावित लोगों की संख्या 1054 तक पहुंच गई है।"
राज्य में सामने आए डेंगू के कुल मामलों में 1041 दिल्ली के निवासी हैं जबकि 13 शहर से बाहर के रहने वाले हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल में जिस 22 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी, वह डेंगू का संदिग्ध मरीज था।
अधिकारियों के अनुसार राज्य में ठण्ड के बढ़ने से मच्छरों के फैलने का खतरा कम होगा जिससे डेंगू के मामलों में कमी आने की उम्मीद है।
दिल्ली में अभी तक दो लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर और नौ साल का एक बच्चा शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications