पश्चिम बंगाल में अराजकता फैला रहे हैं तृणमूल और नक्सली : येचुरी
येचुरी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, "तृणमूल कांग्रेस राज्य में हिंसा फैलाने वाले नक्सलियों को सहायता और संरक्षण दे रही है।"
उन्होंने कहा कि तृणमूल नक्सलियों की सहायता से राज्य में अराजकता फैलाना और राज्य में राष्ट्रपति शासन के अन्तर्गत विधानसभा चुनाव करवाना चाहती है।
येचुरी ने कहा, "यह उनकी राजनीतिक कार्ययोजना है।"
उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार में शामिल तृणमूल कांग्रेस नक्सलियों को देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताने वाले प्रधानमंत्री के इरादों के खिलाफ काम रही है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में हुए हिंसक संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत और पांच के घायल होने के मुद्दे पर गुरुवार को संसद में तृणमूल और माकपा सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications