अलबरदेई के कार्यकाल की अंतिम बैठक में भी ईरान मुद्दे का कोई हल नहीं
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आईएईए के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य छह देशों के प्रस्ताव पर मतदान करने की तैयारी में हैं। प्रस्ताव में एक नए परमाणु संयंत्र के बारे में ईरान के काफी विलंब से सितम्बर में जानकारी देने को अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताते हुए गहरी चिंता जताई गई है।
इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्यों ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस,अमेरिका के साथ जर्मनी ने तैयार किया है और इसे न्यूयार्क में सुरक्षा परिषद को भी भेजने को कहा है।
अलबरदेई 12 वर्ष के कार्यकाल के बाद सोमवार को अवकाश ग्रहण करने वाले हैं। वह कई बार कह चुके हैं कि ईरान के परमाणु मुद्दे को सुलझाने के लिए प्रतिबंध लगाने के स्थान पर उससे वार्ता का प्रयास होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications