पाकिस्तान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बने भगवान दास
दास ने गुरुवार को एफपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला। इस अवसर पर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने उन्हें बधाई दी।
दास तीन बार सर्वोच्च न्यायालय के कार्यवाहक प्रधान न्यायाधीश रह चुके हैं। इस पद पर पहुंचने वाले वह एक मात्र हिंदू हैं। उन्होंने दिसंबर 2007 में अवकाश ग्रहण किया था।
दास का जन्म 20 दिसंबर 1942 को सिंध सूबे के लारकाना जिले में हुआ था। वह पाकिस्तानी न्यायिक सेवा से 1967 में जुड़े और वर्ष 1994 में सिंध उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने। पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने उन्हें सर्वोच्च न्यायालय पहुंचाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications