यूएई में दुर्लभ जंगली बिल्ली का पता चला
समाचार पत्र 'गल्फ न्यूज' ने डब्ल्यूएएम समाचार एजेंसी के हवाले से बुधवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। समाचार पत्र के अनुसार पूर्वी तटीय इलाके में स्थित वाडी वुरिया संरक्षित क्षेत्र में पर्यावरणविदों ने कैमरे के जरिए दुर्लभ जंगली बिल्ली को देखा है।
वाडी वुरिया को इस वर्ष मार्च में संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था। यह पहाड़ी इलाका 129 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
अमीरात वाइल्डलाइफ सोसाइटी के निदेशक रजान खलीफा अल मुबारक ने कहा कि इस क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली का पता चलना एक उपलब्धि है। उन्होंने कहा, "पिछले कई वर्षो से हमने जंगली बिल्ली नहीं देखी थी।"
वाडी वुरिया संरक्षित क्षेत्र में वन्यजीव विशेषज्ञों को कई प्रकार के जीव-जंतुओं की प्रजातियों का पता चला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications