दिल के मरीजों की पहचान कर सकेंगे दंत चिकित्सक
स्वीडन में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। अध्ययन में 200 पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया गया जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक थी। इसमें उन लोगों को शामिल किया गया जिन्हें हृदय संबंधी समस्या नहीं थी।
इस अध्ययन में बताया गया है कि दंत चिकित्सक अब मरीजों की हृदय संबंधी समस्याओं की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए हार्टस्कोर नामक साफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया।
सहलग्रेनस्का एकेडमी के प्रोफेसर मैट्स जोंटेल्स ने कहा,"सामान्य तौर पर यह रोग मुंह से पता नहीं चलता यही वजह है कि दंत चिकित्सक जांच नहीं करते।"
उन्होंने कहा कि स्वीडन में बड़ी संख्या में लोग दंत चिकित्सक के पास पहुंचते हैं और चिकित्सक मरीजों के हृदय संबंधी जांच में रुचि लें तो बड़े पैमाने पर लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications