आईआईटी-खड़गपुर ने शिक्षकों की नियुक्ति में आरक्षण लागू किया
एक परिपत्र में देश के सबसे पुराने आईआईटी ने शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। परिपत्र में कहा गया है कि योग्यता, अनुभव और क्षमता में कोई ढील दिए बिना भारत सरकार के नियमों के अनुसार केवल आरंभिक स्तर (असिस्टेंट प्रोफेसर के पद) पर आरक्षण लागू होगा।
पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री अर्जुन सिंह के आईआईटी के शिक्षकों की नियुक्ति में आरक्षण लागू करने के लिए कहे जाने का इन संस्थानों ने विरोध किया था।
वर्तमान मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने भी इन संस्थानों को आरक्षण लागू करने में सरकारी नीति का पालन करने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications