्नराजस्थान निकाय चुनावों में कांग्रेस का परचम, भाजपा का सूपड़ा साफ

प्रदेश के 46 शहरी निकायों में से कांग्रेस ने 29 में जीत का परचम लहराया है। वहां कांग्रेस के अध्यक्ष और सभापति निर्वाचित हुए हैं। जबकि वसुंधरा राजे और पार्टी संगठन के नाम पर दो गुटों में बंटी भाजपा को महज 10 निकायों में ही कामयाबी मिली है। नतीजों के बाद जहां कांग्रेस खेमे में खासी खुशी की लहर है, वहीं भाजपा खेमे में मायूसी है।

प्रदेश भाजपा ने हार पर कोई टिप्पणी नहीं की है जबकि प्रदेश कांग्रेस ने इसे अपने 11 महीनों के कार्यकाल की सफलता और भाजपा की पूर्व सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ मतदाता का आक्रोश बताया है। इस बीच जयपुर में जिला प्रशासन ने निर्वाचित उम्मीदवारों के विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी लगा दी है।

जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा बोर्ड पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस ने चारों ही जगहों पर भाजपा के गढ़ को ध्वस्त कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। जयपुर में कड़े मुकाबले में कांग्रेस की महापौर ज्योति खण्डेलवाल ने भाजपा की सुमन शर्मा को 13 हजार 495 मतों से मात दी। जोधपुर के 65 वार्डो में से कांग्रेस ने 22 पर जीत दर्ज की है। भाजपा को 22 और निर्दलीय उम्मीदवारों को छह में सफलता मिली। वहीं, कोटा के 21 वार्डो में से 12 पर जीत दर्ज कर कांग्रेस ने बोर्ड पर कब्जा जमा लिया है। महापौर पद पर कांग्रेस की रत्ना जैन निर्वाचित हुई हैं।

इसके साथ ही बीकानेर बोर्ड पर भी कांग्रेस ने जलवा बिखेरा है। बीकानेर के 60 वार्डो में से कांग्रेस ने 35 पर जीत हासिल की है, जबकि 23 में भाजपा और दो में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया। कांग्रेस के भवानी शंकर शर्मा लगभग 27600 मतों से अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

उधर, जयपुर बोर्ड पर एक बार फिर भाजपा काबिज हुई है। जयपुर में 76 वार्डो में से भाजपा ने 45 पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 26 और निर्दलीय प्रत्याशियों को पांच में सफलता मिली है।

उधर बड़ी नगर परिषदों में भाजपा को अलवर, उदयपुर में सफलता मिली है। पुष्कर में कांग्रेस और भाजपा बराबरी पर हैं। दोनों ही दलों को 9-9 वार्डो में जीत हासिल हुई है, जबकि दो वार्ड निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गए हैं जबकि सभापति पद पर कांग्रेस विजयी हुई है।

सुमेरपुर में निगम पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया है। सिरोही में कांग्रेस और भाजपा दोनों बराबरी पर हैं। दोनों दलों को 11-11 पर कामयाबी मिली है जबकि तीन वार्ड निर्दलीय के खाते में गए हैं। इसी तरह से माउंटआबू में कांग्रेस का बोर्ड बन गया है। यहां पर 17 वार्डो पर कांग्रेस, दो पर भाजपा और एक वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की लीला देवी ने सफलता हासिल की है।

पिण्डवाडा में भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा को 11 वार्डो में जीत हासिल हुई है, छह पर कांग्रेस और तीन में निर्दलीय उम्मीवार विजयी हुए हैं। जबकि अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के अचल सिंह वालिया निर्वाचित हुए हैं।

पाली में कांग्रेस को दो वार्डो में जीत हासिल हुई है। वहीं, भाजपा 18 और निर्दलीय प्रत्याशियों को छह में कामयाबी मिली है। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के केवलचंद गुलेछा ने जीत दर्ज की है। जैसलमेर में बोर्ड पर कांग्रेस ने जमाया है। यहां पर 18 वार्डो पर कांग्रेस सात पर भाजपा और पांच पर निर्दलीयों को जीत हासिल हुई है। वहीं, अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के अशोक तंवर निर्वाचित हुए हैं।

उदयपुर में बोर्ड पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। यहां भाजपा 34 वार्डो पर, कांग्रेस 18, निर्दलीय दो तथा मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एक पर कामयाब रही है। सभापति पद पर भाजपा की रजनी आगे चल रही हैं।

हनुमानगढ़ में 23 वार्डो पर भाजपा ने जीत दर्ज की गई। वहीं, 15 पर कांग्रेस और सात वार्ड पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं। सभापति पद पर भाजपा की सुरेन्द्र कौर निर्वाचित हुई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+