पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 106 नई परियोजनाएं
पर्यटन मंत्री कुमारी शैलजा ने राज्यसभा में गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यटन केंद्रों की पहचान और उसके विकास का जिम्मा राज्य सरकारों का होगा जबकि केंद्र सरकार पर्यटन परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता मुहैया कराएगी।
उन्होंने कहा, "चालू वित्त वर्ष में 106 नई पर्यटन योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनके लिए 398.33 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।"
जम्मू एवं कश्मीर में 17 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। उनकी अनुमानित लागत 34.92 करोड़ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications