आंध्र में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुक्रवार को
सत्तारूढ़ पार्टी के सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और पार्टी के आंध्र प्रदेश मामलों के प्रभारी एम.वीरप्पा मोइली केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में उपस्थित रहेंगे।
केंद्रीय नेतृत्व ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के उत्तराधिकारी के चयन में किसी विवाद से बचने के लिए विधायक दल की बैठक को टाल दिया था।
वाईएसआर के पुत्र और कडप्पा के सांसद वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी के मुख्यमंत्री पद से अपना दावा वापस लेने और मंत्रिमंडल में उनके समर्थकों और अन्य विधायकों के भी उनका अनुसरण करने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने विधायक दल की बैठक बुलाने का फैसला किया है।
रोसया ने तीन सितम्बर को मुख्यमंत्री का पद संभाला था। विधायक दल की बैठक में उनको सर्वसम्मति से नेता चुने जाने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications