छत्तीसगढ़ में जंगली भैंस ने बुजुर्ग को मार डाला
प्रभागीय वन्य अधिकारी राजेश कल्लजे ने आईएएनएस को बताया कि राजधानी रायपुर से 400 किलोमीटर दूर कोरिया जिले के कासरा गांव में राज्य पशु जंगली भैंस ने बुधवार को गांव में घुस कर रामजीत साहू को घायल कर दिया था। यह गांव चारों तरफ से जंगलों से घिरा हुआ है।
कल्लजे ने बताया, "जंगली भैंस ने 60 वर्षीय महिला फूलवसिया को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।"
गौरतलब है कि राज्य पशु जंगली भैंस अब लुप्तप्राय हो चुके हैं और जो थोड़े बहुत बचे हैं वह रायपुर जिले के जंगलों में ही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications