संगम तट पर कसाब को दी गई फांसी!
गुरुवार को मुंबई हमले की पहली बरसी पर इलाहाबाद में गंगा नदी के किनारे एक मात्र जीवित पकड़े गए आतंकवादी कसाब की रेत की बनी आकृति को फांसी पर लटका गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। कपूर ने वहां संवाददाताओं को बताया, "मैंने आकृति में आतंक फैलाने वाले कसाब को फांसी के फंदे पर लटकाते हुआ दिखाकर उसके प्रति नागरिकों के नफरत को दिखाया है।"
कपूर ने कहा, "हर भारतीय चाहता है कि इस आतंकवादी को फांसी की सजा मिले और वे इसे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखें।" कपूर ने मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे, शशांक शिंदे और आशोक काम्टे की भी रेत की कलाकृतियां बनाई।
बड़ी संख्या में लोगों ने इस शहीदों की आत्मा की शांति के लिए वैदिक मंत्रों का जाप किया। स्थानीय पुजारी सत्ती प्रसाद ने कहा, "पवित्र गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर हजारों लोगों द्वारा की जा रही प्रार्थना से शहीदों की आत्मा को शांति मिलेगी और उनके परिवारों को शक्ति मिलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications