मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के बीच दौड़ेगीं बसें
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मध्य प्रदेश के परिवहन सचिव अनिरुद्ध मुखर्जी और उत्तराखंड के परिवहन सचिव उमाकांत पवार के बीच देहरादून में परिवहन संचालन शुरू करने का करार हुआ। इस करार के मुताबिक दोनों राज्यों के मध्य यात्री और मालवाहक वाहनों का परिवहन शुरू हो जाएगा। इससे पहले मध्य प्रदेश अपने पड़ोसी राज्यों छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से यह करार कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications