पेशावर में विस्फोट, 2 पुलिसकर्मी जख्मी
रशीदाबाद के भीड़भाड़ वाले इलाके में एक स्कूल के निकट रिमोट नियंत्रित विस्फोटक रखे गए थे। जब थाना प्रभारी रियाज-उल असलम अपने पुलिस गार्ड के साथ निजी कार से कार्यालय जा रहे थे तभी इसमें विस्फोट हो गया।
पुलिस का कहना है कि उसने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और आतंकवादियों को खोजने का अभियान शुरू कर दिया है। जख्मी पुलिसकर्मियों को लेडी रीडिंग अस्पताल में दाखिल कर दिया गया है।
पेशावर में अक्टूबर की शुरुआत से ही लगातार कई आतंकवादी हमले हुए हैं जिनमें अब तक 240 लोगों की जानें गई हैं जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
इस साल 28 अक्टूबर को एक बड़े आतंकवादी हमले में एक भीड़भाड़ वाले बाजार में बड़ा विस्फोट हुआ था। जिसमें 117 लोग मारे गए थे और 200 से अधिक घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications