हवाई अड्डा विकास शुल्क के रूप में 443 करोड़ रुपये की हुई वसूली
दिल्ली हवाई अड्डे से विदेशों के लिए उड़ान भरने वाले यात्री से विकास शुल्क के रूप में 1,300 रुपये और घरेलू यात्री से 200 रुपये वसूले जाते हैं। मुंबई से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए प्रति यात्री 600 रुपये और घरेलू उड़ानों के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये वसूले जाते हैं।
एक मार्च से लागू हुए इस शुल्क के तीन वर्षो तक जारी रहने की उम्मीद है। यह शुल्क दोनों हवाई अड्डों के विकास में खर्च 4,700 करोड़ रुपयों की वसूली के लिए लगाया गया है।
लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में पटेल ने बताया कि अक्टूबर 2009 तक दिल्ली हवाई अड्डे से 323.11 करोड़ रुपये और मुंबई हवाई अड्डे से 119.75 करोड़ रुपये विकास शुल्क के रूप में वसूल किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications