उड़ीसा ने अवैध खनन मामले में मांगी झारखण्ड से मदद
राज्य के इस्पात एवं खनन सचिव अशोक महादेव राव दलवई ने कहा, " हमने हाल ही में झारखण्ड के खनन और भूविज्ञान सचिव को पत्र लिखा है।"
दलवई ने आईएएनएस को बताया, "खदान मालिक राज्य की सीमा के उस पार भी काम कर रहे हैं। इसीलिए हमने उनसे कहा है कि अवैध खनन को रोकने के लिए हमें साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।"
दलवई ने कहा कि यदि वे इससे सहमत होते हैं तो हम इसके लिए एक संयुक्त टीम बना सकते हैं। हम उनके जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
उड़ीसा सरकार ने हाल ही में पर्याप्त दस्तावेज न मुहैया कराने की वजह से राज्य में 128 खदानों और उनके लाइसेंस को निरस्त कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications