शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 344 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 344.02 अंकों (2.00 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 16,854.93 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,202.51 के ऊपरी और 16,808.87 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 0.10 अंक की मामूली बढ़त के साथ खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 102.60 अंकों (2.01 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,005.55 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,116.45 के ऊपरी और 4,986.05 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 8.30 अंकों की बढ़त के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 94.13 अंकों(1.45 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,399.03 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 74.77 अंकों(0.98 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,530.49 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान सभी 13 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सीडी)और रियल्टी क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई। बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 2.64 प्रतिशत, तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.30 प्रतिशत,सीडी के शेयर मूल्यों में 2.24 प्रतिशत और रियल्टी के शेयर मूल्यों में 2.11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1877 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई, 864 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications