26/11 के पीड़ितों को लोगों ने याद किया (लीड-2)

लोकसभा में दिवंगत लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। कानपुर में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच से पहले खिलाड़ियों ने भी उनकी याद में मौन रखा।

लोकसभा में 26/11 के पीड़ितों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया और प्रस्ताव पारित कर सरकार से कहा गया कि वह आतंकवाद के खात्मे के लिए सभी जरूरी कदम उठाए। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा, "आतंकवाद के खिलाफ जंग और उसे हराने के लिए सदन एकजुट है ताकि वे फिर कभी निर्दोषों का खून नहीं बहाए। "

मुबंई में स्थानीय लोग गुरुवार को आतंकवाद के समक्ष नहीं झुकने का स्पष्ट संकेत देते हुए अपनी रोजमर्रा के गतिविधियों में जुटे रहे लेकिन इस दौरान उन्होंने आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी।

हजारों लोगों ने छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) पर मुंबई हमलों में मारे लोगों को श्रद्धांजलि दी। यहां रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने भी श्रद्धांजलि दी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने होटल ट्राइडेंट-ओबरॉय पहुंचकर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। लियोपोल्ड कैफे के बाहर भी कई लोग इकट्ठा हुए, जहां पिछले साल आज के ही दिन आतंकवादियों ने हमला किया था।

गुरुवार सुबह फोर्स वन और राज्य सुरक्षा बल के अन्य जवानों की परेड भी हुई। गुरुवार शाम को गृहमंत्री पी.चिदंबरम मुंबई पुलिस के शहीदों के सम्मान में एक स्मारक का उद्धघाटन करेंगे। इसके अलावा वह एक शोक सभा में भी हिस्सा लेंगे।

आतंकवादी हमलों की पहली बरसी के मद्देनजर मुंबई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के सभी प्रमुख स्थलों पर वाहनों की जांच की जा रही है।

चौपाटी, हाजी अली, प्रभादेवी, वर्ली, बांद्रा, जोगोश्वरी और मुंबई हवाई अड्डे जैसे स्थलों पर विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों की याद में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कुछ निजी और सरकारी कार्यालयों में मृतकों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 26 नवंबर को 10 आतंकवादियों ने मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में हमला बोल दिया था, जिसमें 174 लोग मारे गए थे। सुरक्षा बलों की 60 घंटे की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए थे। सुरक्षा बलों ने मोहम्मद अजमल आमिर कसाब नाम के एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ा, जो अभी जेल में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+