बर्फबारी में फंसे 350 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
गंधेरबाल जिले के पुलिस अधीक्षक इम्तियाज हुसैन ने कहा, "जोजिला दर्रे के पास कैप्टन मोढ़ और गुमरी के बीच बर्फबारी में फंसे 350 यात्रियों को बचाने के लिए 150 से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को लगाया गया था।"
पुलिस अधीक्षक ने कहा, "भारी बर्फबारी और तेज हवाओं के चलते खराब हुए मौसम में 350 लोगों को बचाया गया। कारगिल से आ रहे ये यात्री बुधवार को जोजिला दर्रे को पार कर रहे थे।"
पुलिस अधीक्षक हुसैन ने आईएएनएस को बताया, "बर्फबारी की वजह से फिसलन होने के कारण वाहन फंस गए थे।"
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में फंसे सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है। बचाव अभियान के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। यात्रियों को बचाने का अभियान बुधवार सुबह पूरा कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications