शाहरुख के सामने फिल्म प्रदर्शित करने की थी इच्छा : मकरंद
देशपांडे ने पत्रकारों से कहा, "मैंने अपनी फिल्म के यहां होने वाले पहले प्रदर्शन में शाहरुख को आमंत्रित किया था लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि वह इसकी जगह पर समारोह की शुभारंभ रात्रि में मौजूद रहेंगे।"
फिल्म के संबंध में बात करते हुए देशपांडे ने कहा कि यह फिल्म एक लड़की के संबंध में है। इस लड़की की वास्तविक जीवन में शाहरुख खान से मुलाकात हो जाती है और उसके बाद लड़की का पूरा जीवन ही बदल जाता है।
देशपांडे ने कहा, "लड़की बहुत बुरी मानसिक स्थिति में होती है। तभी गली से अचानक शाहरुख एक कार में गुजरते हैं और लड़की को देखकर कहते हैं 'तू खूबसूरत है'। यह वाक्य फूल बेचने वाली इस लड़की का जीवन बदल देता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications