'भेल के लिए ली जा की जा सकती है सिंगूर में टाटा की जमीन'
सेन ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "अगर भेल इस जमीन का चयन करती है तो इसे टाटा मोटर्स से हासिल करने के लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।"
उन्होंने कहा, "टाटा मोटर्स से जमीन वापस लेने में हमें कोई मुश्किल नहीं दिखाई पड़ती है।"
उल्लेखनीय है कि टाटा अपनी सबसे सस्ती कार नैनो के उत्पादन के लिए सिंगूर में संयत्र लगाने की तैयारी में थी हालांकि बाद में किसानों के विरोध के बाद उसने यह 997.1 एकड़ जमीन छोड़ दी थी। अब टाटा ने अपना संयत्र गुजरात में स्थापित किया है।
टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा ने कहा था कि अगर सरकार कंपनी को हर्जाना देती है तो वह जमीन लौटाने के लिए तैयार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications