जम्मू एवं कश्मीर में 2 आतंकवादी ढेर
डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात सिंह ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "जम्मू से 180 किलोमीटर दूर डोडा के जंगलों में छिपे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने दबिश दी थी।"
प्रभात सिंह ने कहा, " असम राइफल्स और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। ये दोनों आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन के सदस्य थे।"
सिंह ने बताया कि वे दोनों आतंकवादी जबरन वसूली और दुष्कर्म के मामलों में संलिप्त थे।
दोनों आतंकवादियों की पहचान मोहम्मद रफी और कासिम दीन के रूप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications