मध्य प्रदेश में 2 चिकित्सकों को सजा
सतना, 26 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले में आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति पाए जाने के मामले में दो चिकित्सकों को न्यायालय ने दो-दो साल की सजा सुनाई है। यह दोनों ही चिकित्सक शासकीय अस्पताल में तैनात हैं।
मिली जानकारी के अनुसार लोकायुक्त ने 1996 में सतना के जिला चिकित्सालय में तैनात तीन चिकित्सकों डॉ. सरोज जैन, उनकी पत्नी सुधा जैन और डॉ. राजेश जैन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। इन तीनों चिकित्सकों के यहां आय के जात स्रोतों से अधिक की संपत्ति पाई गई थी।
जानकारी के अनुसार सरोज की मौत हो चुकी है। विशेष न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुनाया है जिसमें सुधा और राजेश को दो-दो साल की सजा सुनाई गई है। न्यायालय ने सरोज को भी दोषी माना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications