झारखण्ड सतर्कता ब्यूरो ने कोड़ा को सम्मन भेजा

झारखण्ड सतर्कता ब्यूरो के पुलिस महानिरीक्षक एम.वी.रॉव ने आईएएनएस से कहा कि कोड़ा से 28 नवंबर को पूछताछ की जाएगी। सतर्कता विभाग ने अगस्त में कोड़ा और उनके कैबिनेट के तीन पूर्व मंत्रियों बंधु टिर्की, भानु प्रताप साही और कमलेश सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

विभाग ने सितंबर में इन सभी के आवासों पर छापे भी मारे थे, जिनमें भारी-भरकम निवेश और भूमि खरीद संबंधी कागजात तथा नकदी बरामद हुई थी।

कोड़ा के सहयोगियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के कारण पूर्व मुख्यमंत्री सतर्कता विभाग के समक्ष पेश नहीं हो सकते हैं। इससे पहले वह प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष भी पेश नहीं हुए थे।

कोड़ा ने कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद ही वह प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष प्रस्तुत होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+