पश्चिम बंगाल में झड़पों में 1 की मौत, 5 घायल
राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि ये झड़पें मझपुर, बारडिघरुई और चंद्रभान गांवों में हुईं।
अधिकारी ने बताया कि एक बड़ा पुलिस दल घटना स्थल पर पहुंचा तो उसे गोलियों की बौछारों का सामना करना पड़ा। इनमें से एक गोली खानाकुल पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी सुकोमल दास को लगी।
चार राजनीतिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।
पुलिस अधिकारी व गंभीर रूप से घायल तीन कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए कोलकाता लाया गया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि मृत व्यक्ति अनंता दोलुई सहित झड़पों में घायल सभी लोग उन्हीं की पार्टी के हैं। लेकिन पुलिस द्वारा इन लोगों के राजनीतिक संबंध के विषय में कुछ नहीं बताया गया है।
राज्य में लोकसभा चुनावों के बाद से ही राजनीतिक हत्याएं और झड़पे की घटनाएं हो रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications