्रपश्चिम बंगाल में हिंसा पर लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
हुगली में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और पांच घायल हो गए थे। सदन में शून्य काल के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सुदीप बंदोपाध्याय ने जब इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की तो मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और अन्य वाम दलों ने इसका विरोध किया।
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि वह शाम को तृणमूल कांग्रेस के नेता को इस मसले पर बोलने की इजाजत देंगी। परंतु सदन में दोनों ओर से नोंकझोंक जारी रही। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और रेल मंत्री ममता बनर्जी भी सदन में मौजूद थीं।
हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12.30 बजे एक घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications