ताज होटल की वजह से 26/11 पर चर्चा हो रही है : अहलूवालिया
राज्यसभा में भाजपा के उपनेता अहलूवालिया ने कहा , "26/11 की घटना को लेकर मीडिया काफी आक्रमक है। इस घटना के केवल एक साल गुजरा है। ऐसी घटनाएं ग्रामीण भारत में अक्सर होती रहती हैं। "
संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में अहलूवालिया ने कहा, "आप 26/11 पर इस कारण चर्चा कर रहे हैं क्योंकि यह हमला पॉश माने जाने वाले ताज होटल में हुआ था।"
अहलूवालिया ने कहा कि ऐसी घटनाएं अक्सर जम्मू एवं कश्मीर, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी राज्य सबसे अधिक प्रभावित हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 26 नवंबर को 10 आतंकवादियों ने मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में हमला बोल दिया था, जिसमें 174 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे। आतंकवादियों ने मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थलों को निशाना बनाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications