वोट डालने के लिए 25 किलोमीटर चलकर पहुंचे बुजुर्ग

रांची, 26 नवंबर (आईएएनएस)। इसे लोकतंत्र के प्रति समर्पण ही कहा जाएगा कि झारखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को हुए प्रथम चरण के मतदान में 60 वर्षीय एक व्यक्ति 25 किलोमीटर पैदल चलकर वोट देने पहुंचा।

रांची के नजदीक हातिया के भगवानदास ने आईएएनएस से कहा, "नक्सलियों के भय के बावजूद मैं 25 किलोमीटर चलकर मतदान करने गया।"

भगवानदास को सोमवार को नक्सलियों ने धमकाया था कि वह मतदान नहीं करें लेकिन इसके बावजूद वह मतदान करने पहुंचे।

बुधवार को मतदान के बाद थकान से चूर भगवान दास पैदल अपने गांव लौटने को तैयार थे। उन्होंने बताया, "खंड के अधिकारी हमारे घर यह सुनिश्चित करने आए थे कि हम सभी मतदान करें।"

भगवानदास नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में अपने बड़े बेटे को खो चुके हैं। बेटे के नक्सलियों से संबंध होने का संकेत देते हुए भगवानदास ने कहा, "मैंने कभी भी उसे व्यवस्था के खिलाफ लड़ने की सलाह नहीं दी।"

नक्सलियों ने राज्य में चुनावों का बहिष्कार किया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+